राष्ट्रीय स्वयंसेवकों ने मनाया शौर्य दिवस

रसड़ा (बलिया)। शनिवार को पाकिस्तान के ऊपर भारत के विजय के उपलक्ष्य में रामलला शाखा, मथुरा डिग्री कॉलेज, श्रीनाथ शाखा , श्रीनाथ मंदिर, वीर सावरकर शाखा, छितौनी पर शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा दंड प्रहार का प्रदर्शन किया गया। रामलला शाखा में स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए नगर संघचालक श्याम कृष्ण गोयल ने कहा कि इस दिन 93000 पाकिस्तानी सैनिकों का आत्मसमर्पण किया। विश्व के मानचित्र पर एक नए राष्ट्र का बांग्लादेश का उदय हुआ। भारतीय सैनिकों के शौर्य की यह एक अद्भुत गाथा थी। 1971 में भारत विजय के उपल्क्ष्य में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शौर्य दिवस का आयोजन करता है। स्वयंसेवक दंड प्रहार कर अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हैं। जिसे इस शौर्य दिवस पर उपस्थित होते है। इस अवसर पर जिला प्रचारक अनुज, अजय ठाकुर, लालजी, विकास, संदीप गुप्ता, डॉक्टर निखिल आनं, मेही लाल गुप्ता, अजय पांडेय सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button