राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदाकर्मियों को समान कार्य का समान वेतन दे सरकार: ठाकुर मयंक

जिलाध्यक्ष मिथिलेश व जिलामंत्री बने शैलश

बलिया। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन गुरुवार को संपन्न हुआ।अधिवेशन का उद्घाटन मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया डा विजयपति द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि व उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर मंयक प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य मिशन संविदा कार्मिक रात दिन मेहनत करके विभाग एवं प्रदेश की जनता की जीवन रक्षा करते हैं। लेकिन सरकार हमारे समस्याओं एंव सुविधाओं को नजरअंदाज कर रही है। सरकार से हमारी मांग है कि रेगुलर कर्मचारियों की भांति संविदाकार्मिको को भी समान वेतन दे। यदि हमारे मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले दिनों में संविदा कर्मचारी संघ प्रदेश स्तरीय एक बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। सीएमओ ने कहा कि जनपद में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में संविदाकार्मिको का प्रयास सराहनीय है और संगठन की जो समस्याएं होगी उसे दूर किया जाएगा। जिले के डीपीएम डा आरबी यादव ने कहा कि बलिया के संविदाकार्मियों ने सभी राष्ट्रीय कार्यक्रमों में काफी सुधार किया है। हमारे स्तर पर जो भी समस्याएं आएगी उसे ठीक किया जाएगा। अधिवेशन में पधारे प्रदेश महामंत्री आदित्य भारती के देखरेख में उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ बलिया का द्विवार्षिक चुनाव भी संपन्न हुआ। अंत मे जिलाध्यक्ष पद पर मिथिलेश गिरि, जिलामंत्री शैलश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डा बद्री राज यादव, एवं अर्चना राय, कोषाध्यक्ष सचिन गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुनिता मिश्रा एवं सरक्षक आसुतोष सिंह चुने गए।अध्यक्षता आसुतोष सिंह एवं संचालन वेद प्रकाश पाण्डेय मंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया।

Related Articles

Back to top button