मुख्यमंत्री बनने के संकल्प के साथ सपा कार्यालय में मना राष्ट्रीय अध्यक्ष का जन्मदिन

पीडीए को कैसे मजबूत किया जाए, दिया मंत्र

बलिया। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन भव्य तरीके से मनाया गया। अध्यक्षता संग्राम सिंह यादव विधायक व जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने किया।


साथ ही साथ अध्यक्षी संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के दीर्घायु की कामना करते हुए 2027 में मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प कार्यकर्ताओं के माध्यम से लिया और आह्वान किया के जिस तरह से 2024 का लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत कराए हैं, आप लोगों ने उसी तरह से जोश जज्बा बनाए रखें और 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने है । मुख्य अतिथि मिठाई लाल भारती राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जी को बधाई देते हुए पीडीए को मजबूत करने का मंत्र दिया तथा समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने अपना-अपना विचार व्यक्त किया।

मुख्य रूप से तारकेश्वर मिश्रा, डॉक्टर विश्राम यादव, संजय उपाध्याय, लक्ष्मण गुप्ता, रामेश्वर पासवान, संतोष राम, रविंद्र नाथ यादव, राजेश गोंड़ ,सैयद सैबुल इस्लाम, विनायक मौर्या, श्यामू ठाकुर सतीश राजभर, कंचन भारती, अनिल राय, कामेश्वर सिंह, राजेंद्र चौधरी, जमाल आलम, रजनीश यादव, प्रमोद यादव, जुबेर सोनू, जलालुद्दीन जेडी, हरिंदर राम, हरेंद्र गोड़ विश्राम चौधरी, राजीव यादव ,सुभाष यादव, जवाहर यादव, नित्या सैनी, वीर खान, सुरेश यादव, मनोज सिंह, नागेश्वर जी, अनिल खरवार, पदुमदेव बिन्द, अजय यादव, जयप्रकाश मुन्ना रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव समाजवादी पार्टी बलिया बीरबल राम ने किया ।

Related Articles

Back to top button