नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत निकला पदयात्रा

सोनभद्र। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सोनभद्र द्वारा आयोजित नारी शक्ति वंदन अभियान के अंतर्गत पदयात्रा नगर भ्रमण का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमे मुख्यअतिथि के रुप में भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल व विशिष्ठ अतिथि के रुप मे राज्यमंत्री उ0प्र0सरकार संजीव कुमार गोंड,सदर विधायक भूपेश चौबे, नगर पालिका चेयरमैन रुबी प्रसाद मौजूद रही।
भ्रमण कार्यक्रम सवेरा ग्राउण्ड से प्रारम्भ होकर मेन मार्केट होते हुए चण्डी तिराहे पर समाप्त हुआ कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मातृशक्ति का जनजागरण करना था इस कार्यक्रम मे भाजपा महिला मोर्चा की महिला कार्यकर्ता हाथ मे स्लोगन लिखा हुआ स्टैण्डी व गले मे भाजपा का टोपी व पट्टा लगाकर नारा लगाते हुए गाजे बाजे के साथ नगर का भ्रमण किया गया।
इस कार्यक्रम मे प्रमुख रुप से कुसुम शर्मा, पुष्पा सिंह, बलराम सोनी, गुडिया त्रिपाठी,रंजना पांडेय, सरोज केशरी, तारा देवी, अनामिका जायसवाल, रिशु सिंह, मीना पाटील, सुषमा गोंड, हेमलता जायसवाल, कविता यादव, सहित आदि कार्यकर्ता मौजद रहे।

Related Articles

Back to top button