नारी शक्ति सम्मान समारोह संपन्न

लहरपुर सीतापुर। महिलाओं के उत्थान के लिए भाजपा सरकार निरंतर प्रयत्नशील है, तथा महिलाओं के विकास उन्नति के लिए कल्याणकारी योजनाएं काम कर रही हैं जो महिला सशक्तिकरण के लिए संकल्पित है।
महिलाएं निरंतर प्रगति कर रही हैं जो हमारे देश के लिए समाज के लिए शुभ संकेत है यह उद्गार सीतापुर सांसद और कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश वर्मा ने व्यक्त किया श्री वर्मा ने कहा रोजगार हेतु महिलाओं के स्वावलंबन हेतु महिलाओं की भागीदारी आवश्यक है संसद में 20 महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रमाण पत्र भी दिया खंड विकास अधिकारी लहरपुर प्रीति तिवारी ने कहा शासनादेशों के तहत महिलाओं के उत्थान के लिए ब्लॉक स्तर पर कार्य किया जा रहा है जिसमें महिलाओं की सहभागिता भी मिल रही है। पूर्व विधायक सुनील वर्मा ने केंद्र और प्रदेश की सरकारों को धन्यवाद देते हुए कहा की महिलाओं के उत्थान के लिए दोनों सरकारी प्रतिबद्ध हैं, लहरपुर नगर पालिका अध्यक्ष जावेद अहमद ब्लॉक प्रमुख उमाशंकर वर्मा खंड विकास अधिकारी बेहटा रजनी शुक्ला ने भी संबोधित किया पार्टी की पदाधिकारी महिला कार्यकर्ताओं सहित तमाम महिलाएं भी मौजूद रही।

Related Articles

Back to top button