गोंगपा के मनियर ब्लाक अध्यक्ष देवेंद्र व सचिव बने राजन

बलिया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी तहसील इकाई बांसडीह की बैठक ताली मौजा में रविवार को आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष उमाशंकर गोंड तथा संचालन विजय शंकर गोंड ने किया
बैठक में गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया तथा बूथ कमेटी बनाये जाने पर विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। इस दौरान सर्वसम्मत से ग्राम लोहता निवासी देवेन्द्र गोंड को मनियर ब्लाक अध्यक्ष तथा बड़ागांव निवासी राजन गोंड को सचिव नियुक्त किया गया। जिन्हें पार्टी के जिलाध्यक्ष सुमेर गोंड द्वारा पार्टी के प्रतिनिष्ठा व जन सेवा के प्रति समर्पण की शपथ दिलायी गयी। नव नियुक्त ब्लाक अध्यक्ष देवेन्द्र गोंड व सचिव राजन गोंड ने अपने सम्म्बोधन में कहा की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के कार्यक्रम व नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी की गणतंत्र विचार धारा को जन-जन में पहुंचाने व लोगों को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक कराने का काम करेंगे। इस मौके पर कृष्णा गोंड, रमाकान्त गोंड, सुदेश शाह, सुरेश शाह, उमाशंकर गोंड, संजय गोंड, धर्मेंद्र गोंड, अरविन्द गोंडवाना, जितेन्द्र गोंड, अरुण गोंड, प्रमोद गोंड रहें।

Related Articles

Back to top button