सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्र से झारखंड में बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने की मांग की

रांची । भाजपा के राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को मंगलवार को पत्र लिखा है। इसके जरिये झारखंड में रांची सहित अन्य शहरों जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो, हजारीबाग, दुमका, मेदिनीनगर व चाईबासा में बायो- सीएनजी प्लांट स्थापित करने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा है कि सीबीजी को विश्व स्तर पर हरित ईंधन के रूप में मान्यता प्राप्त है। आने वाले दिनों में बायो – सीएनजी भारत के भविष्य का ईंधन बन सकता है। यह न केवल भारत के प्राकृतिक गैसों के आयात पर आने वाले खर्च को कम कर सकता है, बल्कि देश में कचरे से निपटने में भी मदद कर सकता है। दीपक प्रकाश ने झारखंड में बढ़ती ऊर्जा आवश्यकता को देखते हुए राज्य में बायो-सीएनजी प्लांट की आवश्यकता पर जोर दिया। उनके मुताबिक बायो-सीएनजी प्लांट लगने से कचरे का निपटारा और ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में कमी आएगी। साथ ही साथ रोजगार सृजन का नया आयाम स्थापित होगा।

पत्र में लिखा है कि झारखंड में रांची सहित अन्य जगहों पर जैव-सीएनजी संयंत्र की स्थापना होने से यह परियोजना अन्य शहरों के लिए प्रेरणा का काम करेगी। साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत कई शहरों में भूमि के विशाल हिस्से से कचरे के ढेर को हटाने का प्रयास भी होगा।

Related Articles

Back to top button