‘मां’ लिखना मजबूरी है, वरना जल्लाद से ज्यादा बड़ा जिगर दिखाया इस महिला ने

सीतामढ़ी के चोरौत इलाके एक महिला ने अपने दो साल के मासूम पुत्र समेत तीन बच्चों को धारदार हथियार से काट दिया। इसमें दो साल के मासूम ऋषि कुमार की मौके पर मौत हो गई। वहीं 6 माह का पुत्र अंकित कुमार एवं 5 वर्षीय पुत्री शालिनी कुमारी की हालत गंभीर है। इधर, जानकारी मिलते ही गांव के साथ ही आस पड़ोस गांव के लोग भी जहां घटनास्थल पर पहुंचने लगे। लोगों का कहना है कि प्रेम-प्रसंग में कलयुगी मां ने एक साथ अपने सभी बच्चों की हत्या का प्रयास कर मां शब्द को कलंकित कर दिया है। घटना चोरौत थाना क्षेत्र के बररी बेहटा पंचायत के वार्ड 10 बलसा गांव की है। आरोपी महिला कलयुगी मां की पहचान स्थानीय निवासी नवीन कुमार यादव की पत्नी काशी देवी के रूप में की गई है।

आरोपी महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था
स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की जानकारी हम लोगों को भी नहीं मिल पाती। अगर पुत्री शालिनी कुमारी मां के द्वारा भाई पर किए जा रहे हमला से डरकर घर से बाहर नहीं भागती। उसकी निर्दयता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बाहर भाग रहीं पुत्री शालिनी कुमारी को खदेर कर सड़क पर धारदार हथियार (गड़ासा) से हमला कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी महिला का किसी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस कारण घर में विवाद होता रहता था।

घटना के बाद भाग रही थी आरोपी महिला
गुरुवार सुबह ऋषि कुमार का का पिता नवीन कुमार यादव अपने दादा रामदयाल यादव के साथ सरेह में खेत पटवन कर रहा था। नवीन की मां अनीता देवी अपने मायके गई हुई थी।और पिता कपिल देव यादव दिल्ली में रहकर नौकरी करता है। घर में नवीन की बूढ़ी दादी दूसरे कमरे में थी। घर में किसी को नहीं रहने के मौका का फायदा उठाते हुए अपने तीनों बच्चों की हत्या कर प्रेमी के साथ भागने की फिराक में थीं। जिसके कारण वह तीनों बच्चों पर हमला कर गांव से बाहर भाग रही थी। लेकिन, ग्रामीण ने खदेड़कर पकड़ लिया और पुलिस को जानकारी दी। वहीं मौके पर उपस्थित पूर्व मुखिया सुनील यादव ने एम्बुलेंस व्यवस्था कर दोनों घायल को उपचार के लिए दरभंगा भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया
इधर, घटना की जानकारी मिलते ही नवीन अपने दादा रामदयाल यादव के साथ पहुंचा तो दंग रह गया। उसने घायल बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया। हत्या के बाद थानाध्यक्ष सुखविंदर नैन ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के साथ ही घटना में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर थाना ले आया।

Related Articles

Back to top button