मुरादाबाद: किसानों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप…

मुरादाबाद:- कृषि विभाग की ओर से किसानों की सुविधा के लिए एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया जा रहा है। जिसमें कृषि योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। इसमें वैज्ञानिकों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। किसान कम खर्च में फसल की बेहतर पैदावार कैसे ले सकता है आदि जानकारियों का ग्रुप के माध्यम से आदान-प्रदान किया जाएगा। विशेष रूप से एफपीओ (कृषि उत्पादक संगठन) के बारे में जानकारी दी जाएगी। पहले 500 किसानों को ग्रुप से जोड़ जाएगा।

किसानों के लिए एक अच्छी पहल की जा रही है। जिसका किसान अधिक से अधिक लाभ उठा सकेंगे। किसानों को खेती संबंधी जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में किसानों के लिए व्हाटसएप ग्रुप तैयार किया जा रहा है। संयुक्त कृषि निदेशक ओपी सिंह ने बताया इसमें वैज्ञानिकों के सुझाव भी शामिल किए जाएंगे। किसानों को किसी प्रकार की जानकारी के लिए इधर-उधर दौड़ लगानी की जरूरत नहीं रहेगी। अगर फसल में किसी प्रकार का रोग लगा है और किसान उसकी जानकारी लेना चाहता है तो ग्रुप के माध्यम से वैज्ञानिक उस रोग से बचाव की जानकारी देंगे।

कृषि विभाग ग्रुप का संचालन करेगा। एफपीओ, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, पीएम फसल बीमा योजना की जानकारी शामिल की जाएगी। इसके अलावा मोटे अनाज के बारे में भी किसानों को जानकारी मुहैया कराई जाएगी। जिले में करीब 2,82,000 किसान हैं

Related Articles

Back to top button