समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक हुई आयोजित

अमेठी। जिला मुख्यालय समाजवादी पार्टी कार्यालय पर मासिक बैठक हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राम उदित यादव और संचालन एड. अरशद अहमद ने किया। जिसमें संगठन की मजबूती, बूथ कमेटी का गठन और मतदाता सूची में युवाओं को जोड़ने की चर्चा हुई।

जिलाध्यक्ष ने अपने सम्बोधन में कहा कि 2024 का चुनाव देश की अस्मिता का चुनाव हैं। देश का संविधान खतरे में हैं। 2024 में लोकसभा का होने वाला चुनाव निर्णायक चुनाव हैं। आज के परिवेश को देखते हुए केन्द्र की सरकार को बदलने की जरूरत हैं। जो चुनाव और मतदान से सम्भव होगा। जिसके लिए बूथ कमेटी का गठन और मतदाता सूची पर कार्य करना हैं। तभी आने वाले चुनाव में जीत हासिल होगी, और केन्द्र में समाजवादी सरकार बनेगी।

उन्होंने पार्टी के संगठन को जिला से लेकर बूथ तक मजबूत करने पर जोर दिया। संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को बीएलओ से मिलकर मतदाता सूची में नाम जोड़ने का कार्य करे। और मतदाता सूची में नाम को जोड़ने और काटने को बारीकी से देखे। बैठक में अवधेश यादव, गिरीश यादव, बहरइची गुप्ता, लालजी यादव, मनीराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button