बंदर ने किशोरी को छत से ढ़केला, घायल

बलिया। बैरिया थाना अंतर्गत डोमनटोला गांव में आज गुरुवार को सुबह दस बजे के लगभग उत्पाती बंदर ने छत से एक किशोरी को नीचे ढ़केला। गिरकर किशोरी गंभीर रूप से घायल। परिजन इलाज के लिए सांप्रदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा लेकर पहुंचे, जहां भर्ती कर किशोरी का उपचार चल रहा है।

बता दे कि डोमन टोला गांव में आज सुबह एकता सिंह 17 वर्ष पुत्री अनिल सिंह स्नान करने के उपरांत छत पर सूखने के लिए कपड़ा फैलाने गई थी, कि छत पर पहले से बैठा बंदर किशोरी को देख दौड़ा लिया और भागती किशोरी को धक्का दे दिया। जिससे किशोरी धड़ाम से आंगन में गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गयी। अस्पताल पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि गांव में बंदरों का आतंक बढ़ गया है। बंदर फसलों को नुकसान पहुंचाते हैं, घर में घुसकर सामान नष्ट कर देते हैं। बंदर के डर से गिरकर कयी बार दुर्घटनाएं हुई हैं। कई लोग घायल हुए। गांव में बंदरों के कई झुंड इन दोनों रह रहे हैं।शिकायत के बाद भी वन विभाग संज्ञान नहीं लेता है।

Related Articles

Back to top button