मोदी की गारंटी से सबका फायदा होगा।

जैदपुर बाराबंकी। हरख ब्लॉक की ग्राम पंचायत भगवानपुर व नरौली में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों को सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम की अतिथि अर्चना मिश्रा प्रदेश मंत्री ने कहा कि मोदी की गारंटी योजना से हर एक का लाभ होगा। विशेष अतिथि जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य ने कहा सरकार हर एक नागरिक को सुविधा दे रही है। कोई पात्र सरकार योजना के लाभ से बचेगा नही।जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा आशुतोष अवस्थी, अरुण वर्मा मंडल अध्यक्ष,संग्राम सिंह वर्मा मंडल महामंत्री, आशीष मिश्रा,रितु कश्यप आदि लोगों ने कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी संदीप कुमार श्रीवास्तव,ग्राम प्रधान भगवानपुर बुद्धू लाल वर्मा,ग्राम सचिव संध्या दुबे,शैलजा तिवारी,रोजगार सेवक अमित कुमार वर्मा आदि मौजूद थे। ग्राम पंचायत नरौली में भी विकसित भारत संकल्प यात्रा में ग्रामीणों को मिलने वाली केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान सतीश कुमार सिंह एडीओ पंचायत राजेंद्र प्रसाद यादव,एडीओ समाज कल्याण पवन कुमार वर्मा आदि मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button