मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात करना होगा एक

बलिया। भाजपा जिला कार्यालय बलिया पर गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने जिला पदाधिकारीगण, आईटी व सोशल मीडिया विभाग के जिला पदाधिकारी गण के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कहा कि एक बार पुनः केन्द्र में मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दिन रात एक करना होगा।डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मंण्डल स्तर पर जिम्मेदारी भी सौंपी।जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि आज पुरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहा है। विपरीत परिस्थितियों जैसे कोरोना में भी प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्य को पुरा विश्व ने लोहा माना। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, रंजना राय, प्रदीप सिंह, प्रयाग चौहान, सुरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह,संजय मिश्रा, अभिताभ उपाध्याय, जयप्रकाश जायसवाल,संजीव कुमार डम्पू, नितेश मिश्रा, अशोक यादव, सतवीर सिंह, अरुण सिंह, चेयरमैन सन्तकुमार मिठाई लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button