मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट सत्र आज होगा समाप्त, कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप, राम मंदिर पर होगी चर्चा…

नई दिल्ली। संसद के बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। माना जा रहा है कि आज का सत्र बेहद अहम है। शनिवार को लोकसभा में अयोध्या में राम मंदिर पर भी चर्चा होगी। लोकसभा सचिवालय के बुलेटिन के मुताबिक, भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्यपाल सिंह श्री राम मंदिर के निर्माण और श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर चर्चा की शुरुआत करेंगे।

कांग्रेस ने अपने सांसदों को जारी किया व्हिप
विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के संसदीय नेता आज संसद में राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में मिलेंगे। कांग्रेस ने आज लोकसभा में सांसदों के लिए सदन में उपस्थित रहने के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है।

31 जनवरी को शुरू हुआ था बजट सत्र
संसद का बजट सत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के संबोधन के साथ 31 जनवरी से शुरू हुआ था। यह सत्र मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एक फरवरी को सदन में अंतरिम बजट पेश किया था।

Related Articles

Back to top button