देश की तस्वीर बदलने की गारंटी है मोदी- अवनीश सिंह

भाजपा का बूथ प्रवासी सम्मेलन संपन्न।
भाजपाइयों ने भरी हुंकार, तीसरी बार फिर मोदी सरकार

बाराबंकी। एमएलसी व जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने कहा कि भारत का प्रत्येक व्यक्ति सशक्त और समृद्ध हो,यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है।कहा कि मोदी की गारंटी देश की तकदीर और तस्वीर बदल रही है।यही वजह है कि तीसरी बार भी देश वासियों के मन में नरेंद्र मोदी रमते हुए नजर आ रहे हैं।जिला प्रभारी शुक्रवार को स्थानीय जीआईसी ऑडिटोरियम में आयोजित भारतीय जनता पार्टी के बूथ प्रवासी सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।उन्होंने कहा कि मोदी ने अपनी नीति और नीयत से समाज के अंतिम जन को विकास की मुख्य धारा से जोड़ा है।खाद्य एवम रसद मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं की बदौलत बीते एक दशक में 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं।कहा यह महज एक आंकड़ा नहीं बल्कि 25 करोड़ गरीबों के सशक्त होने की गारंटी है।कहा इसी कार्यकाल में 10 करोड़ महिलाएं स्वयं सहायता समूहों से जुड़ चुकी हैं,जो यह दर्शाता है कि मोदी सरकार में सभी वर्ग स्वाभिमान के साथ जीवन यापन कर रहे हैं।

सांसद उपेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अब दुनिया भी मान रही है कि भारत में तीसरी बार आयेगा तो मोदी ही।उन्होंने कहा कि इसी भरोसे के चलते विश्व के कई देशों ने मोदी के आगामी जुलाई से नवंबर तक के कार्यक्रम तय कर दिए हैं।जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।लोकसभा प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने जिले में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए कार्यकर्ताओं को टिप्स दिए और सभी का आभार ज्ञापित किया।इसके पूर्व भाजपा के सभी मंडलों से आए बूथ प्रवासियों को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उनकी भूमिका समझाई गई।भाजपा ने बूथ चलो बूथ जीतो अभियान के तहत प्रत्येक वरिष्ठ कार्यकर्ता को तीन तीन बूथ आवंटित किए हैं जिसमे 51 प्रतिशत वोट हासिल करने का लक्ष्य दिया गया है।इस दौरान उत्साहित भाजपाई तीसरी बार फिर मोदी सरकार के नारे लगाते रहे।संचालन अभियान के जिला संयोजक विजय आनंद बाजपेई ने किया।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत,एमएलसी अंगद सिंह,विधायक दिनेश रावत,शरद अवस्थी,बैजनाथ रावत, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू,अवधेश श्रीवास्तव, राम कुमारी मौर्य,अमरीश रावत,ब्रजेश रावत, नवीन राठौर, विवेक वर्मा,आशुतोष अवस्थी,शेखर हयारन,रामेश्वरी त्रिवेदी,रोहित सिंह,संदीप गुप्ता,गुरुशरण लोधी,लल्लू रावत,आरती रावत,लकी सिंह,रामशरण पाठक,हारून वारसी,जगदीश गुप्ता ,रंगनाथ त्रिपाठी,प्रवीण सिंह,कमलेश शुक्ला,अनुपम निगम,शील रत्न मिहिर सहित सभी मंडल अध्यक्ष व बूथ प्रवासी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इनसेट…
864 कार्यकर्ता बनाए गए बूथ प्रवासी।

भाजपा ने जिले में लोकसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने के लिए कुल 2590 बूथों के लिए 864 बूथ प्रवासी नियुक्त किए हैं।प्रत्येक बूथ प्रवासी तीन बूथ पर प्रवास के दौरान संपर्क,संवाद और समन्वय स्थापित करेगा।

Related Articles

Back to top button