विधायक सुरेश पासी ने पूर्व जिला मंत्री की कराई भाजपा में वापसी

जगदीशपुर, अमेठी। संसदीय चुनाव से पहले भाजपा अपने पुराने सिपाहियों को एकजुट कर कुनबे को मजबूत करने के अभियान में जुट गई है। इसी कड़ी में गुरुवार को निकाय चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण पार्टी से निकाले गए भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व जिला मंत्री अमित सोनी की भाजपा में पुनः वापसी हो गई है। भाजपा के प्रदेश महामंत्री और जगदीशपुर विधायक पूर्व मंत्री सुरेश पासी ने अमित सोनी को पार्टी की दोबारा सदस्यता दिलाई और एक बार फिर अमित सोनी का भाजपा में स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा नेता अमित सोनी के साथ अन्य कई जनप्रतिनिधियों ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिसमें मो.नासिर प्रधान कठौरा, रईस अहमद कांग्रेस नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे। इस मौके पर भाजपा में वापस लिए गये अमित सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के काम से पूरी दुनिया में आज देश का डंका बज रहा है। मुस्लिम देश में मंदिर बन रहा है और देश भर में आतंकी ढांचा ध्वस्त हो गया है। कहीं से भी विस्फोट की खबरें नहीं आती। आज मोदीजी को तीसरी बार पीएम बनाने के मिशन में जुटने का संकल्प लेते हैं। वहीं उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने भारतीय जनता पार्टी में युवा नेता अमित सोनी की वापसी के लिए पूर्व मंत्री व जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी को आभार व्यक्त किया है।
फोटो:

Related Articles

Back to top button