मंत्री ने डीएम को पत्र लिखकर कपिल अग्रवाल को बनाया अपना प्रतिनिधि

पीलीभीत। प्रदेश सरकार के गन्ना एवं चीनी मिलें राज्यमंत्री संजय गंगवार ने युवा व्यापार मंडल के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कपिल अग्रवाल को पीलीभीत जनपद हेतु अपना प्रतिनिधि नियुक्त किया है। इस बाबत मंत्री ने जिलाधिकारी पीलीभीत को पत्र जारी कर अवगत करा दिया है।और इससे सम्बन्धित जिला प्रशासन की बैठकों में कपिल को भाग लेने हेतु अधिकृत किया है। राज्यमंत्री ने कपिल अग्रवाल को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की है कि वे भारतीय जनता पार्टी की जनहितकारी नीतियों को जनपद की व्यापारियों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे और जनपद के व्यापारियों की समस्याओं को सभी सम्बन्धित विभागों और अधिकारियों से सम्पर्क स्थापित कर हल कराएंगे और यदि इसमें कहीं कोई समस्या आये तो तत्काल उनको अवगत कराएं। राज्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार व्यापारियों और उद्योगों हेतु अनुकूल वातावरण स्थापित करने तथा जनसमस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने में दृढ़ विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि चूंकि कपिल अग्रवाल का पूरे जिले के व्यापारियों में गहन सम्पर्क है।ऐसे में उनको पूर्ण विश्वास है।कि उनकी इस नियुक्ति का लाभ जनपद के हर व्यापारी को मिलेगा।

नव नियुक्त मंत्री प्रतिनिधि कपिल अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त करने एवं स्नेह देने हेतु राज्यमंत्री श्री गंगवार का आभार प्रकट करते हुए कहा है। कि वे मंत्री द्वारा दी गयी इस जिम्मेदारी को पूर्ण मनोयोग से निभाएंगे और जिले के छोटे से लेकर बड़े तक हर व्यापारी और जनता की समस्याओं को हल कराएंगे तथा हर वक़्त जनहित में उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने कहा कि वे अभी से 2027 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए भाजपा की नीतियों और रीतियों को जन जन तक ले जाने और उस दिशा में कार्य करेंगे। कपिल अग्रवाल के जनपद प्रतिनिधि बनने पर पूरे जिले के व्यापारियों में हर्ष का संचार हो गया है। उनको फोन पर बधाई देने वालों का तांता लग गया है। मझोला, अमरिया, पूरनपुर, बीसलपुर ,बिलसंडा बरखेडा, जहानाबाद समेत जिला के सभी व्यापार मंडलों एवं उनके पदाधिकारी गण और व्यापारियों ने उनके मनोनयन ओर खुशी जाहिर की है। कपिल अग्रवाल इससे पूर्व युवा व्यापार मण्डल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए पूरे जिले में व्यापारियों को एक सूत्र में पिरो चुके हैं और जनपद के छोटे से छोटे बाजार में भी व्यपारियो का सन्गठन तैयार कर चुके हैं। इससे पहले वे भारत स्वाभिमान न्यास, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला प्रमुख भी रह चुके हैं। तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काफी करीबी माने जाते हैं।

Related Articles

Back to top button