जल शक्ति मंत्री ने की सन्त निष्ठा साहेब से शिष्टाचार भेंट

मसौली, बाराबंकी। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने शनिवार को सन्त कबीर अध्यात्म संस्थान मूंजापुर पर पहुंचकर सन्त निष्ठा साहेब से भेंटकर सुख-समृद्धि के लिए संतो का आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव ने आश्रम में पहुंचकर सन्त निष्ठा साहेब से भेंट की। तत्पश्चात विशाल साहेब और प्रेम साहेब की समाधि पर पुष्प अर्पित किए। इसके अलावा परिसर का भ्रमण कर रसोई घर, विश्राम कक्ष, और बाग-बगीचे को देखते हुए परिसर में कामधेनु गाय को रोटी खिलाकर आशिर्वाद लिया।सन्त निष्ठा साहेब ने कहा कि जीवन में शुद्ध मन, शुद्ध वातावरण और शुद्ध व्यवस्था मिल जाये तब मानव जीवन में बहुत कुछ बदलाव देखे जा सकते है।आज भाग दौड़ की जिन्दगी में तमाम तरह की समस्या जन्म ले रही है। निष्ठा साहेब ने कहा कि मनुष्य साधना की छाया में चलकर बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है। इसके लिए मन को एकाग्र करने की जरूरत है।इस मौके पर सन्त अलोक दास, प्रांजल दास,नागेश वर्मा, दिलीप मिश्रा सहित कई लोग मौजूद थे। सुरक्षा व्यवस्था में मसौली थाना प्रभारी अरुण प्रताप सिंह पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button