जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का आगमन आज

हमीरपुर : मंत्री जलशक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह का आगमन रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे हमीरपुर स्थित लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में होगा। चार बजे से साढ़े पांच बजे तक वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, भूगर्भ जल विभाग, नमामि गंगे एवं जल जीवन मिशन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगें। साढ़े पांच बजे वह कार से सरीला के करही गांव में आयोजित अमृतदीप महोत्सव के कवि सम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होगें। जिसके बाज आठ बजे वह कार से लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगें। उक्त जानकारी जलशक्ति मंत्री के निजी सचिव आनंद कुमार द्वारा जारी किए गए प्रोटोकाल के अनुसार दी गई है।

Related Articles

Back to top button