मंत्री जोशी के जन्मदिन पर दिव्यांगजन सहायता शिविर लगा

देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मसूरी विधायक और सरकार में मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) को भाजपा, मसूरी विधानसभा के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मना रहे थे। इसके तहत 25 जनवरी से 31 जनवरी तक देहरादून के दून विहार स्थित राधाकृष्ण मंदिर में दिव्यांगजन सहायता शिविर का रिबन काटकर शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शिविर में आंख, कान की जांच सहित चश्मे, कान की मशीन, छड़ी, ट्राईसाइकिल, व्हीलचेयर जैसे जरूरतमंद उपकरण दिव्यांगजनों को प्रदान किये। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

मंत्री जोशी ने कहा कि 65 लाख की लागत से दून विहार में सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने कहा कि 75 लाख की लागत से वेंडर जोन बनाया जायेगा, जिससे रेहड़ी ठेली वालों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अंतिम क्षेत्र के व्यक्ति को लाभ पहुंचे, इस दिशा में पुष्कर सिंह धामी सरकार लगातार प्रयास कर रही है।

मंत्री ने कहा कि मेरे जन्मदिवस को पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत विभिन्न स्थानों पर कई प्रकार से सेवा कार्य किए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों के साथ देहरादून दून विहार के बूथ संख्या 51 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” के 109वें संस्करण को सुना और देखा।

सेवा सप्ताह के तहत राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन संस्थान और एलिन्को के सहयोग से आयोजित दिव्यांगजन सहायता शिविर में 3 ट्राईसाइकिल, 14 व्हील चेयर, 35 छड़ी, 12 बैशाखी, 167 चश्में व 50 कान की मशीन जरूरतमंद व्यक्तियों को निशुल्क प्रदान की गयी।

Related Articles

Back to top button