सांसद रेखा अरुण वर्मा ने बूथ अध्यक्षों को भाजपा की टोपी व पटका पहनाकर स्वागत किया।

सीतापुर। भाजपा का गांव चलो अभियान के तहत धौरहरा सांसद/राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने संसदीय क्षेत्र के पिसावां ब्लॉक् के अंतर्गत छहेलिया, नैका खेडा, नकटौरा गांव में ग्रामीणों से सम्पर्क किया। इस दौरान सांसद ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। सांसद रेखा अरुण वर्मा ने बूथ अध्यक्षों को भाजपा की टोपी व पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 साल में देश का लगातार विकास हुआ है। पूर्व की सरकारें मूलभूत कार्य भी नही किया था। पीएम ने 2014 में किये लगभग सभी वादे पूरे किए हैं फिर चाहे वह राम मंदिर हो या फिर जम्मू कश्मीर में 370 धारा हटाने,तीन तलाक का विषय हो। केंद्र सरकार ने सभी वादे पूरे किए हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी ने एक ही परिवार को कई योजनाओं का लाभ मिला है। सभी देशवासियों की आस्था को पांच सौ साल पूरा करते हुए भगवान राम को मंदिर में विराजमान किया गया हैं। निश्चित है कि 2047 में भारत विश्व गुरु बनेगा। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं का पत्रक दिया और योजनाओं की बारे में जानकारी दी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्रा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः एक बार हम सब के लोकप्रिय सांसद रेखा को 3 लाख से अधिक मतों से जीत कर संसद बनाकर दिल्ली भेजना है इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख पिसावा मिथिलेश यादव, प्रधान संघ अध्यक्ष महोली अतुल मिश्रा, मंडल अध्यक्ष पिसावा शिव प्रताप सिंह, युवा मोर्चा जिला मंत्री तरुण शुक्ला समेत पिसावा क्षेत्र के आधा सैकड़ो प्रधान सदस्य क्षेत्र पंचायत गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button