अखिलेश यादव कांठ रोड स्थित सिद्ध अस्पताल में संभल से सांसद डा. एसटी हसन का हाल लेने पहुंचे

मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुरादाबाद में चंडीगढ़ चुनाव में धांधली को लेकर भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने यहां तक कह दिया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल नहीं बल्कि एक गिरोह है। इसके लोग गिरोह की तरह प्लानिंग करके काम कर रहे हैं।

लोकतंत्र में मतपत्र लूट लिए गए। सबकुछ साफ दिखाई दे रहा है। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने न्याय किया। हम इसके लिए सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से सीटों को लेकर कोई मुद्दा नहीं है। गठबंधन हो ही गया।

किसान और युवा परेशान हैं

सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मुरादाबाद के कारीगरों ने पीतलनगरी के नाम से दुनिया में पहचान बनाने का काम किया है। यहां के कारीगरों भाजपा सरकार की एक जनपद एक उत्पाद योजना का लाभ भी नहीं मिल सका। किसान और युवा परेशान हैं। बेरोजगारी ने देश को बर्बाद कर दिया। व्यापारियों की यहां छापे पड़े हैं। भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार और नफरत का बोलबाला है।

भाजपा सरकार में किसानों को दिल्ली में धरना देना पड़ रहा है। 60 लाख परीक्षार्थियों के साथ करीब ढाई करोड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है।

नौजवान कह रहे पर्चा लीक हुआ

नौजवान कह रहे हैं पर्चा लीक हुआ है। इस गड़बड़ी के चलते एक लाख अभ्यर्थी 100 प्रतिशत अंक पा गए तो क्या सरकार सबको नौकरी दे पाएगी। बदायूं में धर्मेंद्र यादव के टिकट काटकर शिवपाल यादव को देने के सवाल पर बोले शिवपाल भी लड़ेंगे और धर्मेंद्र यादव भी चुनाव लड़ेंगे। अमेठी और रायबरेली की सीट का मुद्दा बहुत पुराना है।

आचार्य प्रमोद कृष्णम पर टिप्पणी

श्री कल्कि धाम पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम पर भी अखिलेश ने टिप्पणी की। कहा कि जिनके यहां प्रधानमंत्री आए थे, उनकी पुरानी वीडियो देख लीजिए कह रहे हैं योगी जी सबसे बड़े माफिया हैं। एक अधिकारी ने मुहम्मद आजम को मुकदमों में फंसाया। मुरादाबाद शहर से सपा से चुनाव लड़ने वाले युसुफ अंसारी को भी जबरन हराया गया। स्वामी प्रसाद मौर्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि दो बार कोई दल बदल ले उनके में बात करना ठीक नहीं। यह तो ऐसे लोग हैं, जिन्होंने कई बार दल बदल लिया।

अखिलेश ने डा. बर्क का हालचाल लिया

सपा मुखिया अखिलेश यादव कांठ रोड स्थित सिद्ध अस्पताल में संभल से सांसद डा. एसटी हसन का हाल लेने के लिए आए थे। वह 29 जनवरी से सिद्ध अस्पताल में भर्ती है। अस्पताल पहुंचकर अखिलेश यादव ने चिकित्सकों से बात की। साथ ही सांसद के पुत्र ममलूकुर्रहमान बर्क, पौत्र कुंदरकी विधायक जियाउर्रमान बर्क से विस्तार से बात की।

अस्पताल से लौटने के बाद कहा कि उनका अच्छे चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है। हालत में सुधार होने लगा है। उम्मीद है कि वह जल्द ही स्वस्थ हो जाएंगे।

Related Articles

Back to top button