दुर्गा पंडाल के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न

अराजकतत्वों पर रहेगी पैनी नजर

बेल्थरारोड(बलिया)। उभांव थाने के नवागत प्रभारी निरीक्षक डीके श्रीवास्तव ने रविवार की शाम दुर्गा पूजा तथा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की बाबत बेल्थरारोड नगर में स्थापित होने वाले दुर्गा पंडालों की समितियों के पदाधिकारियों के साथ बैठक पुलिस चौकी सीयर में संपन्न हुई।

जिसमें दशहरा पूजा, मेला में सुरक्षा के मानकों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी निरीक्षक ने कहा कि पूजा के दौरान वालंटियरों की सूची बनाए और वह सूची पुलिस को भी उपलब्ध कराए। शासन के मंशा के अनुरूप अश्लील गाने किसी हाल में नही बजेंगे। इस लिए कि ये गाने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हैं। शराबियों पर विशेष नजर रखे। परमपरागत तरीके से विसर्जन होगा। मूर्ति विसर्जन के लिए जहां पानी की व्यवस्था नहीं होगी। वहां पानी की व्यवस्था के बारे में पुनः निरीक्षण करेंगे।

मूर्ति विसर्जन की समय सारणी से भी अवगत कराएंगे। पूजा पंडाल की ऊंचाई में सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। ताकि विद्युत के नंगे तारों से कोई अप्रिय घटना न घट पाए। कोई वाद विवाद अगर हो जाए तो तत्काल पुलिस को सूचना दे। जिससे तत्काल उसे पर अंकुश लगाया जा सके।

इस मौके पर शनि जायसवाल, गुलाब चन्द भोलू, गणेश वर्मा, अतुल कुमार, चन्दन, परवेज हमजा, विकास कुमार पांडेय, राहुल कुमार, अमरप्रीत सिंह, अतुल कुमार, संतोष कन्नौजिया, बीनू सर्राफ, विनोद कुमार वर्मा, सुमित वर्मा, निलेश मद्धेशिया, आदि लोग मौजूद रहे। अंत में चौकी प्रभारी देवेन्द्र कुमार ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button