अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ व सर्राफा मंडल के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न

बलिया। नगर के पीडब्लूडी डाक बंगले में शुक्रवार को अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ व सर्राफा मंडल की पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें पिछले दिनों पुलिस द्वारा एक आभूषण व्यापारी के पकड़े गये करीब दस लाख रुपए की चांदी को लेकर पूरे मामले की जानकारी दी गयी।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ से राष्ट्रीय सचिव ने बताया कि विगत 15 नवम्बर को मेरठ के आभूषण व्यापारी पवन कुमार वर्मा को रेलवे स्टेशन पर पुलिस ने करीब 16 किलो 975 ग्राम चांदी के साथ पकड़ लिया। जिसकी कीमत लगभग दस लाख रुपए थी। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। पवन कुमार वर्मा बलिया में सोना—चांदी का व्यापार करते है। गलती से उनके द्वारा कागजात उनके घर मेरठ ही छूट गया था। इसकी जानकारी होते ही अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ एवं सर्राफा मंडल के पदाधिकारियों ने पुलिस प्रशासन एवं कप्तान से मिलकर कागजात आदि जमा कर माल रिलीज कराया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ये अपना माल बलिया के आभूषण व्यापारियों को बेचने का काम करते है। ऐसे में हमारी संघ की जिम्मेदारी हैं कि जब कोई भी व्यापारी परेशान होगा तो हमारा संघटन पीड़ित के साथ रहेगा। संगठन के प्रयास और पुलिस प्रशासन की मदद से उनका माल वापस कराया दिया गया है। बैठक में अशोक लाल, मणिलाल, विजय गुप्ता आदि अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button