चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न

बलिया। भारतीय जनता पार्टी लोकसभा क्षेत्र बलिया के चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक बुधवार को बिहार के राज्यसभा सांसद तथा केंद्रीय नेतृत्व द्वारा नामित किए गए क्लस्टर के कोऑर्डिनेटर विवेक ठाकुर के नेतृत्व में सदानंद सदन चंद्रशेखर नगर बलिया में संपन्न हुई। जिसमें विभिन्न प्रकल्प और मोर्चों के प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ चुनाव प्रबंधन को लेकर के दिशा निर्देश दिए गए और योजना रचना का निर्माण हुआ।

राज्यसभा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि समय प्रबंधन,कार्यकर्ता निर्माण और सघन जनसंपर्क से लोकसभा चुनाव को साधा जाए। महिलाओं से संपर्क बनाकर महिला कार्यकर्ताओं की चुनावी कार्यक्रम में सक्रियता व्यवसायी वर्ग और अनुसूचित जातियों तथा जनजाति का चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर के योगदान भी सुनिश्चित किया जाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संजय यादव, विजय बहादुर दुबे जिला प्रभारी, मार्कंडेय शाही प्रभारी, सानंद सिंह सह संयोजक, जितेंद्र पाण्डेय सह-प्रभारी,ओम प्रकाश पाठक विस्तारक, राजीव मोहन चौधरी संयोजक सहित पार्टी के दायित्ववान तथा वरिष्ठ पदाधिकारीयों की उपस्थिति रही।

Related Articles

Back to top button