अखिल क्षत्रिय महासभा की बैठक संपन्न,नए पदाधिकारीयो को सौंपी गई जिम्मेदारी

बाराबंकी। जनपद के सिविल लाइन स्थित अखिल क्षत्रिय महासभा के प्रदेश कार्यालय पर बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रीत कुमार सिंह, राष्ट्रीय महामंत्री अमित कुमार सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डा० सोमेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष रणविजय सिंह ने संगठन का विस्तार करते हुए रमेश कुमार सिंह को जिला उपाध्यक्ष के पद पर और ग्राम पलटा निवासी नंदलाल सिंह को देवा ब्लॉक अध्यक्ष तथा अमरेंद्र सिंह को हर ब्लॉक का अध्यक्ष मनोनीत कर राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा मनोनयन पत्र प्रदान किया गया।
वहीं विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष का पद भार एडवोकेट रजनी सिंह को सौंपा गया। इस बैठक में वेद प्रकाश सिंह, मनोज सिंह, उपेन्द्र राज सिंह, राघवेन्द्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अमित सिंह सूर्यवंशी आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button