वन स्टाप सेंटर में हुई बैठक, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के दिए टिप्स

हमीरपुर : शनिवार को कलेक्ट्रेट स्थित वन स्टाप सेंटर में बैठक नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और उनके सशक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
नगर पालिका चेयरमैन ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि इस सरकार में महिलाओं का सम्मान बढ़ाने का काम किया गया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। महिला हेल्प लाइन चलाकर एक काल में उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। इसलिए महिलाएं घबराएं नहीं खुलकर अपनी समस्या बताएं। वन स्टाप सेंटर का संचालन कर महिलाओं की गोपनीयता को भी बरकरार रखा गया है। जहां पर काउंसलिंग के माध्यम से समझौते कराए जाते हैं। इस मौके पर जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह ने भी विस्तार से जानकारियां दी। महिला थानाध्यक्ष नीलम यादव ने उपस्थित महिलाओं व युवतियों को यूपी 112, 1090 आदि के बारे में बताया। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधा चौरसिया, वन स्टाप सेंटर की मैनेजर मोनिका, दीप्ती अग्निहोत्री, जया बाजपेयी मौजूद रहीं।

Related Articles

Back to top button