श्रीराम मंदिर में स्थापित किए जाएं भगवान चित्रगुप्त

बाराबंकी। कायस्थ महासभा एवं भगवान चित्रगुप्त धाम व्यास पीठ धनोखर चक्रतीर्थ ने रामजन्म भूमि निर्माण ट्रस्ट से यह मांग किया कि विश्व पटल पर भव्यता बिखेरने वाले अयोध्या श्रीराम मंदिर परिसर में सभी देवों के साथ भगवान चित्रगुप्त की भी स्थापना की जाए। इस बात को लेकर कायस्थ समाज में आक्रोष व्याप्त है। पूर्व नगर परिशद अध्यक्ष एवं पीठाधीश्वर रंजीत बहादुर श्रीवास्तव ने मंगवार को पत्रकार वार्ता में कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की भी स्थापना की जाए जिससे उपेक्षित कायस्थ समाज भी अपने को गौरवान्वित महसूस कर सके। यदि ऐसा नहीं हुुआ तो निश्चित ही राजनैतिक रूप से उपेक्षा की दृष्टिकोण से माना जा रहा है जिसके परिणाम अच्छे नहीं होगें।

उन्होंने कहा अयोध्या में रामजन्म भूमि पर मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन हृदयंगम कर रहा हैं 500 वर्षों की कलन्कित पृष्ठभूमि से नव इतिहास रचने का समय हैं पंरतु खेद है कि जो त्रुटिवश भगवान श्रीराम के राजतिलक के समय गुरू वशिष्ठ जी ने की थी वही त्रृटि वर्तमान में राम मंदिर निर्माण समिति/ट्रस्ट दोहरा रही है, भगवान चित्रगुप्त को इस मंदिर परिसर में कहीं स्थान नहीं दिया गया है। जबकि मंदिर परिसर में हनुमान जी, बाल्मीकि जी, निशादराज जी, गरूड़ एवं अन्य देवताओं को प्रतिस्थापित किया जा रहा है। सभी के हृदय में स्थित चित्रगुप्त भगवान जो पृथ्वी पर सभी जीवों का लेखा जोखा रखते है इनको स्थान क्यों नहीं दिया गया। यह विचारणीय प्रश्न हैं। इससे पूरा कायस्थ समाज अपने इष्ट की उपेक्षा से ग्लानि महसूस कर रहा है।

Related Articles

Back to top button