महिला से घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर सामूह‍िक दुष्‍कर्म

रायबरेली। यूपी के रायबरेली में महिला से घर में घुसकर बंदूक की नोंक पर सामूह‍िक दुष्‍कर्म की वारदात सामने आई है। मह‍िला ने बताया क‍ि तीन लोग उसके घर में घुसे और उसके पति को पीटा। इसके बाद उसे एक कमरे में बंंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मह‍िला ने बताया क‍ि आरोपियों ने दुष्‍कर्म का वीडियो भी बना लिया और इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

महिला का कहना है कि आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और उनमें से एक आरोपी ने पहले भी उसे कई बार परेशान किया और अपने साथ रहने का दबाव बनाया।

दो आरोपी ग‍िरफ्तार, पुल‍िस कर रही मामले की जांच
क्षेत्राधिकारी अमित सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर एक नामजद समेत तीन लोगों के खि‍लाफ सामूहिक दुष्कर्म व मारपीट का केस दर्ज किया गया है। आरोपी इंदिरा नगर निवासी धनंजय सिंह व नेहरू नगर निवासी अजय प्रताप सिंह को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button