यमुना में डुबकी लगाकर लोगों ने मनाई मकर संक्रांति, बांटी गई खिचड़ी

हमीरपुर : मकर संक्रांति के मौके पर सुबह से ही लोगों की यमुना नदी किनारे भीड़ लगना शुरू हो गई थी। लोगों ने स्नान आदि कर गरीबों को खिचड़ी बांटकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस दौरान लोगों के घरों में भी धूमधाम से इस पर्व को मनाया गया और बच्चों ने त्योहार का मजा लिया।
सोमवार की सुबह से लेकर दोपहर तक मकर संक्रांति के मौके पर हमीरपुर के यमुना घाट, पातालेश्वर घाट के साथ साथ यमुना और बेतवा के संगम तट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। गलन भरी सर्दी होने के बाद भी लोगों की आस्था कम नही हुआ और लोग परिवार समेत स्नान करने के लिए पहुंचे। नदियों के तटों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे। स्नान के बाद लोगों ने नौकाबिहार भी किया और मंदिरों में पूजन पाठ कर खिचड़ी दान किया। मुख्यालय के पातालेश्वर, संगमेश्वर, चौरा देवी मंदिर समेत अन्य स्थानों में लोगों की भीड़ लगी रही और लोग दान पुण्य करते नजर आए। मकर संक्रांति के चलते जमकर बच्चों ने पतंग खरीदी और त्योहार का लुफ्त उठाते हुए जमकर पतंगबाजी की। इस दौरान कई स्थानों में खिचड़ी भोज का भी आयोजन किया गया।

Related Articles

Back to top button