![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/c70fd697-b1f0-47e6-ac03-ddade85b6505-780x470.jpg)
गौरीगंज अमेठी। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के दृष्टिगत मंडलायुक्त अयोध्या मंडल अयोध्या श्री गौरव दयाल व पुलिस महानिरीक्षक अयोध्या परिक्षेत्र अयोध्या प्रवीण कुमार ने शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी निशा अनंत व पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह के साथ जवाहर नवोदय विद्यालय गौरीगंज में बने स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष व पोलिंग पार्टी रवाना स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त व आईजी ने अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली तथा सभी तैयारियों का बारीकी से अवलोकन किया एवं समस्त तैयारियां ससमय पूर्ण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी गौरीगंज दिग्विजय सिंह, सीओ गौरीगंज मयंक द्विवेदी सहित संबंधित मौजूद रहे।
![](https://nishpakshpratidin.com/wp-content/uploads/2024/05/71c26138-de99-47a0-af9a-33a7fb093cc2-1024x644.jpg)