मंडल महामंत्री मनोनीत हुए आर्यन

पीलीभीत। पूरनपुर के रहने वाले भाजपा नेता एवं समाजसेवी प्रवीन सिंह चौहान के पुत्र आर्यन चौहान को योगीराज भगवान श्री कृष्णा वाहिनी में बरेली मंडल महासचिव नियुक्त किया गया है। श्री कृष्णा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष केके गौतम ने पूरनपुर निवासी आर्यन चौहान को उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए संगठन में मंडल महामंत्री नियुक्त किया गया है। उनके द्वारा मंडल महामंत्री नियुक्त होने पर समर्थकों सहित अन्य समाजसेवी संगठनो और विभिन्न दलों के नेताओं द्वारा शुभकामना संदेश प्रसारित किया जा रहे हैं। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने उनसे यह अपेक्षा की है। कि योगीराज श्री कृष्ण की जनकल्याणकारी नीतियों के माध्यम से समाज सेवा करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।उनके महामंत्री नियुक्त होने पर उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ विनोद तिवारी, राकेश मिश्रा,सचिन जायसवाल, शराफत खान, आजम खान, गुड्डू खान,रमेश, सुरेश कुमार सहित नगर के कई नागरिकों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Back to top button