मंदाकिनी के एकलौते बेटे है बहुत हैंडसम, अपने लुक्स से दे सकते है बड़े सितारों को टक्कर

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस मंदाकिनी राज कपूर की खोज मानी जाती हैं। 1985 की पॉपुलर फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ में उन्हें राजीव कपूर के अपोजिट देखा गया था। इस फिल्म में उनकी मासूमियत और सुंदरता के लोग दीवाने हो गए थे। इस फिल्म ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया था। हालांकि बाद में वे इंडस्ट्री से दूर हो गईं। 27 साल बाद मंदाकिनी ने वापस अभिनय में कमबैक किया। फैन्स मंदाकिनी के परिवार, पति और बच्चों के बारे में जानना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको उनके बेटे रब्बिल ठाकुर से मिलवा रहे हैं।

मंदाकिनी के बेटे है बहुत हैंडसम
मंदाकिनी के इकलौते बेटे का नाम रब्बिल ठाकुर है। वह दिखने में बिलकुल अपनी मां मंदाकिनी की तरह क्यूट और गुड लुकिंग हैं। मंदाकिनी ने बताया था कि वह अपने बेटे के लिए साजन अग्रवाल के म्यूजिक वीडियो में काम करने तैयार हुई थीं। मां के इमोशन पर आधारित इस गाने में वह अपने बेटे के साथ नजर आई थीं, जिसका टाइटल है ‘मां ओ मां’।

अपने लुक्स से दे सकते है सितारों को टक्कर
जल्द ही यह एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया में वापसी करने जा रही है। जी हां, अभीनेत्री जल्द ही ‘मां ओ मां’ नाम के गाने में अभिनय करती हुई दिखाई देंगी। इस गाने में एक्ट्रेस के साथ-साथ उनके बेटे रवि ठाकुर भी नजर आने वाले हैं। जैसा कि आप सब लोग जानते हैं कि पिछले 26 सालों से यह एक्ट्रेस एक्टिंग की दुनिया से दूरियां बनाई हुई थी। लेकिन अब अभिनेत्री ने डायरेक्टर साजन अग्रवाल की म्यूजिक वीडियो से इंडस्ट्री में वापसी करने का फैसला लिया है। मंदाकिनी के साथ उनके बेटे रब्बिल ठाकुर को देखने के लिए उनके चाहने वाले काफी ज्यादा उत्साहित है ऐसे में आज हम आपको अपनी पोस्ट के जरिए बताएंगे कि रब्बिल ठाकुर कौन है तो चलिए जानते हैं।

मंदाकिनी के बेटे है बहुत हैंडसम
मंदाकिनी के बेटे रब्बिल बेहद हैंडसम हैं। लुक में वह बड़े-बड़े हीरो को मात देते हैं। ये बात और है कि रब्बिल अन्य स्टारकिड्स की तरह फेमस नहीं हैं, लेकिन पर्सनालिटी में वे रणबीर और रणवीर को कड़ी टक्कर देते हैं। गौरतलब है कि मंदाकिनी राम तेरी गंगा मैली के बाद ‘डांस डांस’, ‘लड़ाई’, ‘कहां है कानून’, ‘नाग नागिन’, ‘प्यार के नाम कुर्बान’, ‘प्यार करके देखो’ जैसी कई सफल फिल्मों में नजर आईं। मंदाकिनी को आखिरी बार 1996 में रिलीज हुई फिल्म ‘जोरदार’ में गोविंदा, आदित्य पांचोली और नीलम कोठारी संग देखा गया था।

रब्बिल ठाकुर है शादीशुदा
वैसे तो हम लोगों को भी रब्बिल ठाकुर के बारे में ज्यादा जानकारी प्राप्त नहीं है लेकिन उनके इंस्टाग्राम अकाउंट से पता चलता है कि वह शादीशुदा है। साल 2021 में स्टार्किड ने अपनी शादी का वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए से शेयर किया था। शादी की वीडियो मे रब्बिल अपनी पत्नी बुशरा के साथ निकाह करते हुए दिखाई दे रही है। कैप्शन में अभिनेता लिखते हैं कि, ‘रब्बिल और बुशरा हमेशा के लिए एक हो चुके हैं मैंने अपनी बेस्ट फ्रेंड को ही अपनी पत्नी बना लिया है।’

Related Articles

Back to top button