महिला को गोली मारने वाला आरोपी शिक्षक गिरफ्तार, पिस्टल व कारतूस बरामद

ट्यूशन पढ़ने वाले शिक्षक ने महिला को मारी गोली, घायल

महिला के बाएं कंधे के पास लगी गोली

शिक्षक को घर आने से महिला के पति ने कर दिया था मना

महिला के घर के बगल में रहता था आरोपी शिक्षक

घायल महिला का पति आइटीबीपी में करता है नौकरी

बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के मिश्र नेवरी (जमुआ) बंधे के पास शुक्रवार की सुबह करीब सात बजे ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने महिला को गोली मार दिया। जिससे महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर तत्काल घायल को जिला अस्पताल ले गए। जहां से हालत नाजुक देख चिकित्सक ने वाराणसी रेफर कर दिया। घटना के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है। घायल महिला का पति आइटीबीपी में नौकरी करता है। उधर, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। वही उसके पास से पिस्टल एवं कारतूस बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र के संतनीसराय चौकी अंतर्गत मिश्र नेवरी (जमुआ) बंधा निवासी सिंधु देवी 32 वर्ष पत्नी सुदामा यादव को दुबहर थाना क्षेत्र के शिवपुरी नंबरी दियर निवासी घनश्याम जी सिंह ने गोली मार दिया, जो महिला के बाएं कंधे के पास जा लगी। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घायल महिला का पति सुदामा यादव आइटीबीपी में नौकरी करता है। जबकि घर पर उसकी पत्नी सिंधु देवी व उसके दो छोटे बच्चे तथा उसकी मां रहती है। यह मूलरूप से जवही दियर के रहने वाले हैं। लेकिन यहां पर मकान बनाकर रहते हैं। उनके घर के बगल में जवही दीयर निवासी दीपक यादव का करकट का मकान है। जिसमें दुबहड़ थाना क्षेत्र के शिवपुरी नंबर दियर निवासी घनश्याम जी सिंह रहता था और सुदामा यादव के बच्चों को ट्यूशन पढाने का काम करता था। जिसका चाल चलन अच्छा नहीं दिखा तो सिंधु देवी के पति सुदामा यादव ने करीब एक सप्ताह से उसे घर आने से मना कर दिया था। जिससे बौखलाए घनश्याम सिंह ने शुक्रवार की सुबह सिंधु देवी को गोली मार दिया, जो महिला के बाएं कंधे के पास जा लगी। सिंधु देवी के बड़े पुत्र ने बताया कि घनश्याम इसके पहले मेरे दादी से झगड़ा कर चुका है, लेकिन दादी कुछ नहीं बोली। घटना के पीछे शिक्षक को घायल महिला के बीच प्रेम-प्रसंग का मामला प्रकाश में आ रहा है। इस बाबत सीओ सिटी गौरव कुमार ने बताया कि घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से अच्छे उपचार के लिए चिकित्सकों द्वारा वाराणसी रेफर कर दिया गया। वहीं आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, उसके पास से पिस्टल व कारतूस बरामद किया गया है।

Related Articles

Back to top button