बंदरों के हमले से भागे युवक की छत से गिरकर मौत

बदायूं। बंदरों के हमले से भागे युवक की छत से गिरकर मौत हो गई। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

घटना दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव वीरमपुर की है। गांव निवासी मनोज कुमार शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर के आंगन में खाना खा रहे थे। इसी दौरान जीना के सहारे बंदर उनकी आंगन में आ गए। वह डंडा लेकर बंदरों को भागने के लिये छत पर गए, लेकिन वहां बंदरों के कई झुंड बैठे मिल गए। बंदरों के झुंड ने उनपर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिये वह छत से भागने लगे। इस दौरान उनका पैर फिसल गया। जिससे वह छत से गिर गए। गिरने से मनोज गंभीर रूप से घायल हुए। परिजन उन्हें दातागंज सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रास्ते में मनोज ने दम तोड़ दिया।युवक की मौत से परिजनो में कोहराम मच गया।

Related Articles

Back to top button