शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

हमीरपुर : रिश्तेदारी में आईं युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
झांसी जनपद के एक गांव निवासी 21 वर्षीय युवती ने बताया कि 10 फरवरी 24 को वह राठ कस्बे में अपनी रिश्तेदारी में आईं थीं। जहां उसकी एक युवक से दोस्ती हो गई। बताया कि युवक शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। बताया कि जब उसने युवक से शादी करने के लिए कहा तो उसने शादी करने से मना कर दिया। बताया कि युवक ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाल उमेश सिंह ने बताया कि युवती की तहरीर पर युवक के विरुद्ध दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button