मेंटेनेंस कार्य को लेकर 14 से 20 दिसम्बर तक बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति

रतसर (बलिया)। जनता को निर्बाध रूप से विद्युत आपूर्ति करने के लिए स्थानीय विद्युत वितरण उप खण्ड के फीडर के उपभोक्ताओं की एक सप्ताह तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी विद्युत उपखण्ड अधिकारी अशोक भारती एवं अवर अभियन्ता सुरेन्द्र गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि शासन की मंशानुरूप विद्युत उपभोक्ताओं को सुचारू,अनवरत एवं गुणवत्तापूर्ण आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए करमौता से रतसर के बीच 33 केवीए लाइन के पोल एवं तार बदले जा रहे है। जिसके कारण स्थानीय विद्युत उपकेन्द्र फीडर के उपभोक्ताओं को 14 से 20 दिसम्बर तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। साथ ही बताया कि रात में पूर्ववत रोस्टर के हिसाब से विद्युत आपूर्ति दी जाएगी। इस कार्य में जन सहयोग की अपेक्षा है। जर्जर तार एवं खम्भा बदलने में मुख्य रूप से एसएसओ राजेश यादव एवं जिशान खान की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

Related Articles

Back to top button