महिला मोर्चा ने नारी शक्ति वंदन स्कूटी रैली निकाला दिया संदेश

स्वर्ण जयंती चौक , शीतला चौक ,महिला थाना से आरटीएस क्लब में हुआ समापन

सोनभद्र। जिला भाजपा महिला मोर्चा के तत्वाधान में मंगलवार को नारी शक्ति बंदन स्कूटी रैली निकालकर नगर में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं की दी जानकारी लगाए जयकारे।
भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने बताया कि मुख्य अतिथि के तौर पर साइन हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉक्टर अनुपमा सिंह द्वारा कार्यक्रम का आगाज किया गया वहीं महिला मोर्चा मुख्यालय से मिले आदेश अनुसार मंगलवार को महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा नारी शक्ति बंदन स्कूटी रैली निकालकर नगर में महिलाओं को संदेश देने का कार्य किया गया इस दौरान श्री सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार केंद्र में 10 साल पूर्ण होने व योगी सरकार के महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर लाने के साथ ही महिला सुरक्षा महिला अपराध में बेहतर सरकार की छवि दिखाने को लेकर महिलाओं के बीच एक संदेश देने का कार्य किया गया। भाजपा नेत्री कुशुम शर्मा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और मजबूती के साथ हर क्षेत्र में रोजगार कर रही हैं सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास ही महिलाओं का साथ है इस मौके पर रुबी गुप्ता, गुड़िया त्रिपाठी, रंजन पांडेय, कनकलता, तारा देवी ,संगीता पाठक ,प्रिया सोनकर आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button