महाशिवरात्रि पर विशाल भंडारे का आयोजन

मसौली,बाराबंकी। महाशिवरात्रि के पर्व पर क्षेत्र के शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने जलाभिषेक कर हर हर महादेव के नारे लगाकर भोलेनाथ से आशीर्वाद प्राप्त किया।शुक्रवार को महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर लोधेश्वर महदेवा की धरती पर आयोजित केसरीपुर मोड़ के निकट आयोजित विशाल भंडारे का शुभारंभ भाजपा पूर्व विधायक शरद अवस्थी व बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने किया।प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष खण्ड शिक्षा अधिकारी संघ एवं महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश संजय कुमार शुक्ल एवं सहायक अध्यापक नितेश त्रिपाठी, राम प्रताप लोधी,लोकेश शुक्ला,दीपक वर्मा द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर कावडियों की सेवा में आयोजित सप्तम विशाल भंडारे में भाजपा के पूर्व विधायक शरद अवस्थी व बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय ने शुभारंभ कर प्रसाद वितरण किया।अयोजित भंडारे में पूजा अर्चना के बाद हजारों शिव भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर खण्ड शिक्षा अधिकारी संजय राय, बीडीओ अमित त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष शिव सागर सिंह,संजय श्रीवास्तव, डॉ बनवारी लाल,राम सरन मौर्या हरिशन्द्र वर्मा, अनिल वर्मा, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, शिवा कांत दीक्षित,दिवाकर गांधी,शिव कैलाश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button