महाशिवरात्रि का पर्व बडी धूमधाम से मनाया

बदायूं| जिले भर के शिवालयों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ महादेव का जलाभिषेक किया गया। देवों के देव महादेव की आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि श्रद्धा के साथ मनाया गया। मंदिरों में दिन भर भक्तों की कतारें लगी रहीं। भक्तों ने उपवास रखा और महादेव का विशेष पूजन किया। शहर के बिरुआबाड़ी, हर प्रसाद, नगला, दरीबा मंदिर, गौरी शंकर शिवालय आदि में ब्रह्ममुहूर्त से ही भक्तों की कतारें लग गईं। कावड़ियों के जत्थे भी शिवालयों में जलाभिषेक करने पहुंचे। कछला गंगा घाट से बृहस्पतिवार से ही गंगाजल लेकर कावड़ियों के जत्थे शिवालयों में पहुंचने लगे थे। शुक्रवार शाम तक जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। वातावरण हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजता रहा।
उधर महाशिवरात्रि पर भगवान नीलकंठ महादेव हाल स्थित दरीबा मंदिर शहर में अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश पटेल प्रांतीय संगठन मंत्री डॉक्टर ज्ञानेंद्र प्रकाश जिलाध्यक्ष चंद्रदेव वर्मा आकाश शर्मा श्रीपाल सिंह पटेल सौरभ पियूष आदि अनेक लोगों द्वारा शिव पूजा अर्चना की गई।

Related Articles

Back to top button