महासभा ने स्वर्गीय दिनेश सिंह को दी श्रद्धांजलि

सूरतगंज बाराबंकी। ब्लॉक क्षेत्र के बैसन पुरवा निवासी दिनेश कुमार सिंह पिंटू पुत्र स्वर्गीय हरिपाल सिंह उम्र करीब (46) वर्ष का बीते दिनों लखनऊ के लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में आकस्मिक निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी।

जानकारी के बाद सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य महासभा उत्तर प्रदेश के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह,प्रदेश संरक्षक विद्यासागर पांडेय, प्रदेश मीडिया प्रभारी दीपक कुमार सिंह सरल, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी बाराबंकी के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र मिश्रा लल्लू व पंकज पांडेय ने स्वर्गीय पिंटू सिंह को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस दौरान महासभा के मुख्य संगठन मंत्री ध्रुव कुमार सिंह ने मृतक के परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि मैं इस दुख की घड़ी में निः शब्द हूं। इसके बावजूद उन्होंने कहा पूरा प्रदेश महासभा परिवार आपके साथ खड़ा है।

इस दौरान जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के बाराबंकी प्रधान जिला महासचिव मनोज सिंह,बृजेश सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button