महादेवा मेले की शुरुआत आज, तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

  • मेला परिसर में जगह-जगह इकट्ठा है बारिश का कीचड़

बाराबंकी। लोधेश्वर महादेवा में लगने वाले प्रसिद्ध फाल्गुनी मेले की तैयारीयो को संबंधित विभाग अंतिम रूप देने में जूट हुए है। गैर जनपदों से आने लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। लेकिन मेला परिसर में अभी भी काफी सुधार की आवश्यकता है। जिसमें यहां बने की शौचालयों की साफ-सफाई सहित खराब पड़े हैंड पंप को मरम्मत कराए जाने की जरूरत है। वही पूर्व में हुई बारिश के बाद मेला परिसर में जगह-जगह अनावश्यक जल एवं कीचड़ इकट्ठा हो गया है। जिसे तत्काल हटाए जाने की आवश्यकता है।

इसी तरह मंदिर के निकास द्वार पर की मुख्य गली में पानी लीकेज की समस्या बनी हुई है। वही दूसरी तरफ पंचायत भवन जाने वाले पूरे मार्ग के किनारे पानी भरा हुआ है। यहां पूछने पर लोगों ने बताया कि विद्यालय की छत पर रखी टंकी का पाइप टूटा हुआ है। जिसके चलते लीकेज होकर पानी यहां भरा रहता है। साथ ही मंदिर के मुख्य द्वार पर बेरी कोडिंग बना दी गई है। मेले में श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए पुलिस सहायता बूथ बनाया गया है। वही अभरण क्षेत्र में जाल लगाने की शुरुआत की गई। यहां पर प्रकाश की व्यवस्था पूर्ण हो चुकी है। लेकिन अभरन पर अस्थाई चेंजिंग रूम नहीं बनाए गए है। इसी तरह मंदिर को जाने वाले मुख्य सड़क पर जिला पंचायत ने प्रकाश की व्यवस्था अभी पूर्ण नहीं कर पाया है। जिससे दूरदराज से आने वाली श्रद्धालुओ को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

घुंघरू की छम छम से गुंजा महादेव मार्ग आस्था व विश्वास को मन में रखकर पैरों में घुंघरू बांधे छम छम की आवाज के साथ कन्धे पर कांवर रखें कांवड़ियों के जत्थे बोल बम के जयकारों के बीच महदेवा पहुँच रहे है। इन्हीं जत्थों में शामिल उन्नाव के राम अवतार बताते हैं कि वह अपने पिता के साथ पिछले 20 वर्षों से यहां आ रहे है। जिनके साथ बड़ी संख्या में अन्य लोग भी दर्शन पूजन के लिए आते है। इस बार उनके साथ अमित राम, विजय बहादुर सिंह, गोकर्ण नन्हू सिंह सहित 15 सदस्यों का जत्था सोमवार की देर रात यहां पहुंचा है। जिन्होंने मंगलवार की भोर बाबा के दर्शन पूजन किए है। जिसके बाद सभी के लिए भोजन बनाया गया है। जिसे सर्वप्रथम भोलेनाथ को अर्पित कर प्रसाद स्वरूप सभी ग्रहण करेंगे।

डीएम व एसपी ने मेले का किया निरीक्षण मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के लिए सोमवार को देर रात 10 बजे अचानक जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के साथ महादेव पहुंचे। जहां उन्होंने मेला से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। यहां डीएम व एसपी ने कहा है कि समय रहते मेले की सभी तैयारियां पूर्ण कर लिया जाए।

Related Articles

Back to top button