11 दिसंबर से शुरू होकर 17 दिसंबर तक चलेगा महादेवा महोत्सव

  • अनूप जलोटा व मैथिली ठाकुर महोत्सव के आकर्षण का केंद्र

बाराबंकी। सुप्रसिद्ध पौराणिक महादेवा महोत्सव इस बार 11 दिसंबर को अनूप जलोटा के मधुर गीतों से शुरू होकर 17 दिसंबर को होने वाली ब्रज की होली से संपन्न होगा। मेले की शुरुआत परंपरागत तौर पर दिन में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार द्वारा की जाएगी। इस बात की जानकारी एसडीएम रामनगर नागेंद्र पांडेय ने गुरुवार को दी है। उन्होंने बताया कि 11 दिसंबर की रात्रि संगीत सम्राठ अनूप जलोटा अपने मधुर भजनों से महादेवा महोत्सव की शुरुआत करेंगे। फिर 12 दिसंबर को साधो बैंड का कार्यक्रम रखा गया है। 13 दिसंबर को लोगों को सबसे पसंद आने वाला कवि सम्मेलन है। जिसमें जनपद सहित आसपास के जनपदों के चर्चित कवि अपनी कविताओं की प्रस्तुति देंगे। 14 दिसंबर को सोशल मीडिया से लेकर बॉलीवुड तक चर्चित बाल्य गायिका मैथिली ठाकुर महोत्सव का रंग दुगना करने का काम करेंगी। 15 दिसंबर को कलर्स ऑफ इंडिया की तर्ज पर कार्यक्रम रखा गया है। 16 दिसंबर को गायक अभिषेक राजपूत महादेवा महोत्सव में उपस्थित लोगों को अपने गीतों पर झूमने पर मजबूर कर देंगे। फिर 17 दिसंबर को मेला महोत्सव का समापन पूर्व की भांति ब्रज की होली से होगा।
( लगेगी प्रवर्तन प्रदर्शनी )
महादेव मेला में इस बार पहली बार एक ऐसा अनोखा आयोजन होगा। जिसमें नव प्रवर्तन की भावना को बढ़ाने के लिए एक जनपद स्तरीय नव प्रवर्तन प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसके निर्देश जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने जिला विज्ञान क्लब को दे दी है। इस प्रदर्शनी में 250 से 400 प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभा किया जाएगा। इस नव प्रवर्तन प्रदर्शनी में ज्यादातर किसान मजदूर मैकेनिक व शिल्पकार शामिल होंगे। जोकि विज्ञान के छात्र तो नहीं रहे है। लेकिन इनकी सोच वैज्ञानिक होती है। इस प्रदर्शनी में असंगठित क्षेत्र के प्रतिभागियों में से प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कारीगर मजदूरों को 8 हजार, 5 हजार, 3हजार, 2 हजार के पांच सांत्वना पुरस्कारव प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button