महाशिवरात्रि इन राशियों के लिए होगी खास

नई दिल्ली। सनातन धर्म में महाशिवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। यह महापर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 8 मार्च, 2024 को मनाई जाएगी। ऐसी मान्यता है कि जो भक्त इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना करते हैं उन्हें उन्हें शिव परिवार के साथ सभी देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस साल की महाशिवरात्रि कुछ राशियों के लिए बेहद खास होने वाली है, तो आइए उनके बारे में जानते हैं

महाशिवरात्रि इन राशियों के लिए होगी खास

कुंभ राशि

महाशिवरात्रि का कुंभ राशिवालों के लिए कल्याणकारी साबित होने वाली है, क्योंकि इनके ऊपर महादेव की पूर्ण कृपा रहेगी। इन राशि वालों की सभी इच्छाएं पूर्ण होंगी। साथ ही वैवाहिक जीवन सुखी होगा। ऐसे में इन लोगों को शिव जी का अभिषेक जरूर करना चाहिए, जिससे आपके सभी कार्य पूर्ण हो सके।

सिंह राशि

सिंह राशिवालों के लिए महाशिवरात्रि का दिन शुभ होने वाला है। ऐसा माना जा रहा है कि यह दिन सिंह राशि वालों के जीवन की हर मुश्किलों को दूर कर देगा। इन जातकों को आर्थिक तंगी से निजात मिलेगा। साथ ही मान-सम्मान में वृद्धि होगी। इसके अलावा घर में मांगलिक कार्य भी हो सकते हैं। ऐसे में इस शुभ दिन शिव जी को बेल पत्र अवश्य ही चढ़ाएं।

वृष राशि

वृष राशि के जातकों के लिए यह महापर्व बेहद खास होने वाला है। ऐसा कहा जा रहा है कि इनके लिए यह दिन खुशियां लेकर आने वाला है। साथ ही इनके वे कार्य बनेंगे, जो काफी समय से रुके हुए हैं। इसके अलावा वृष राशि वालों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है, जिसका इंतजार इन्हें लंबे समय से था।

Related Articles

Back to top button