यमुना नदी से जल भरकर निकाली गई भव्य कलश यात्रा

हमीरपुर : पत्योरा गांव में स्थित प्राचीन भूधरा (गुफा) से कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा से पूर्व छोटी-छोटी बच्चियों समेत महिलाओं व ग्रामीणों ने यमुना नदी में जाकर सभी कलशों में जल भरने के बाद यात्रा का शुभारंभ किया।
सुमेरपुर विकासखंड के पत्योरा गांव में श्रीमद्भागवत कथा से पूर्व शनिवार को यमुना नदी किनारे बीहड़ों में स्थित स्वामी रोटीराम महाराज की तपोस्थली गुफा व पंचमुखी हनुमान दादाजी मंदिर से छोटी-छोटी बच्चियों ने अपने सिर पर कलश रखकर यमुना नदी का जल भरने के बाद यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा में शामिल युवतियों व महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गांव के विभिन्न मंदिरों में जाकर पूजा अर्चना की व गांव का भ्रमण किया। इसके बाद कलश यात्रा कथा स्थल पहुंची जहां पर विधि-विधान से हवन-पूजन कराकर कथाव्यास कृष्ण कुमार द्विवेदी ने कलश स्थापित करा श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कराया। कथा के परीक्षित मंदिर के पूजारी शिवदयाल त्यागी बने हैं।

Related Articles

Back to top button