मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में डाले जा रहे हैं वोट भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जंग

भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के लिए यह चुनाव किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं होगा। मतदाताओं ने पिछली बार कमलनाथ की 15 महीने और शिवराज की साढ़े तीन वर्ष की सरकार को देखा है। उसी आधार पर जनता अपना फैसला सुना सकती है।

इस बार जहां कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का भविष्य दांव पर होगा तो वहीं भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों और चार सांसदों के राजनीतिक भविष्य के लिए भी यह चुनाव अहम होगा।

बदलाव के लिए वोट करे जनताः सतीश सिकरवार
ग्वालियर में कांग्रेस उम्मीदवार सतीश सिकरवार ने कहा कि एमपी में लोगों को दो वक्त की रोटी नहीं मिल पा रही है। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई, महिलाओं पर अत्याचार चरम पर है। उन्होंने कहा कि लोगों को अब बदलाव के लिए वोट करना चाहिए।

कमलनाथ ने डाला वोट, बोले- लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और छिंदवाड़ा से पार्टी के उम्मीदवार कमलनाथ ने मतदान केंद्र जाकर अपना वोट डाल दिया है। कमलनाथ ने कहा कि लोग केवल सच्चाई का साथ देंगे।

पहली बार मतदान करने आए वोटरों में उत्साह
मध्य प्रदेश चुनाव में पहली बार मतदान करने आई चाहत सिंघल ने कहा कि यह मेरा पहला वोट है। उन्होंने बताया कि वो इतनी उत्साहित थीं कि मतदान का समय सुबह 7 बजे से शुरू था, लेकिन वो सुबह 6 बजे ही वोट करने के लिए पहुंच गई थीं।

पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता कमलनाथ का बीजेपी पर निशाना
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मतदान से पहले कहा, सब सच्चाई का साथ देंगे। मैं शिवराज सिंह नहीं हूं जो कहूंगा कि इतनी सीटें आएंगी।जनता तय करेगी कि कितनी सीटें आएंगी। भाजपा के पास पहले पुलिस, प्रशासन और पैसा था, अभी भी।

बुजुर्गों के लिए पोलिंग बूथ पर व्यवस्था खुश बुजुर्ग वोटर
मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे 95 वर्षीय मतदाता राम मूर्ति गोयल ने कहा कि वह चाहता हैं कि हर भारतीय अपना कर्तव्य निभाए और वोट डाले। चुनाव आयोग ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए भी अच्छी व्यवस्था की है।

BJP ने प्रदेश की सेवा हम सरकार बनाएंगे- कैलाश विजयवर्गीय
इंदौर-1 से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने मतदान से पहले इंदौर में अपने आवास पर पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद उन्होंने कहा, मतदाता मतदान आवश्य करें। भाजपा ने जिस प्रकार प्रदेश की सेवा की है। हम सरकार बनाएंगे और हमने मध्य प्रदेश में जैसे पहले विकास किया वैसे हम विकास करेंगे। हम लगभग 150 से ज्यादा सीटें जीतेंगे।

Related Articles

Back to top button