गुमटी तोड़कर चोरी

कोठी। असंद्रा थाना क्षेत्र के मिर्चिया गांव में लकड़ी की गुमटी तोड़कर चोर पांच ट्रै अंडे समेत हजारों रुपए की खाद्य सामग्री उठा ले गए। शुक्रवार सुबह गुमटी टूटे पटरे देखकर घटना की जानकारी हुई। पुलिस को सूचना दी गई।
असंद्रा थाना क्षेत्र के मिर्चिया गांव निवासी मो. हसीब पुत्र स्व. रफी अहमद की धनौली असंद्रा संपर्क मार्ग पर मार्ग पर लकड़ी गुमटी है। वह परचून की खाद्य सामग्री की साथ अंडों की बिक्री करते थे। गुरुवार देर रात दुकान बंद घर चले गए। शुक्रवार सुबह गुमटी खोलने के दौरान उन्हें पटरे टूटे मिले। उसके अंदर से पांच ट्रै अड्डे, 8 किलो डिटर्जेंट पाउडर, गैस सिलेंडर व चूल्हा, दो दर्जन साबुन, गुटखा-पान मसाला समेत हजारों रुपए का सामान चोर चोरी कर लें गए।

Related Articles

Back to top button