साहित्य रस से परिपूर्ण है मधुरस पंखुड़ियां : राजू भैया

हैदरगढ़, बाराबंकी। अवधी मधुरस कला समन्वय समिति अमेठी द्वारा प्रकाशित काव्यकृति मधुरस पंखुड़ियां वास्तव में विद्वान कवियों की भाव पूर्ण रचनाओं से सराबोर है।काव्यकृति में शामिल सभी 24 कवियों की रचनाएँ साहित्य की विभिन्न विधाओं और रस से युक्त और पठनीय हैं जो समाज और साहित्य को नई दिशा प्रदान करने में सक्षम हैं। उक्त बात हिन्दी पत्रकार एसोशिएशन के प्रदेस अध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया ने सालिकराम इंस्टीट्यूट में कवियों के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही। मधुरस पंखुड़ियां काव्यकृति में देश प्रदेस सहित तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र के छह कवियों ककरी के वेद प्रकाश सिंह प्रकाश के सम्पादन में तिलोकपुर निवासी कवि पत्रकार सुनील वाजपेयी शिवम् ,श्रवण वाजपेयी, खमनखेरा के दिलीप सिंह दीपक ,मंगलपुर के सौरभ वर्मा स्माइल व अलमापुर के एसपी सिंह उत्साही की रचनाएँ समाहित हैं।

बीते दिनों रायबरेली के अमांवा में काव्यकृति का विमोचन हुआ था इसी कड़ी में कवियों के अभिनंदन के क्रम में नवोदित कवि एसपी सिंह उत्साही व तिलोकपुर के श्रवण वाजपेयी को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र देकर अभिनंदन किया गया। कृष्ण कुमार द्विवेदी राजू भैया की अध्यक्षता व युवा कवि प्रज्ञेश शुक्ल के संचालन में हुए कार्यक्रम में काव्य कृति के प्रधान सम्पादक ज्ञानेन्द्र पाण्डेय अवधी मधुरस,सह सम्पादक शिव कुमार सिंह शिव, कला समन्वयक कृष्ण कुमार सिंह कान्ह, सुनील वाजपेयी शिवम् , महेश मिश्र, घनश्याम गुप्ता, अभिषेक तिवारी कृष्ण कुमार सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थिति रहे।

Related Articles

Back to top button