खेल खेल में फंदे पर लटका भाई, मौत

दो सगे भाइयों के बीच खेल के वक्त हुआ था विवाद

बलिया। रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के माधोपुर गांव में शुक्रवार की शाम दो किशोर भाइयों के बीच आपस में खेलते समय विवाद हो गया। जिसमें एक भाई नाराज होकर मजाक मजाक में फांसी पर झूल गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।

बता दे कि आनंद 13 एवं डेविड 10 वर्ष पुत्र छोटेलाल दोनो भाई आस पास के बच्चों संग अपने दरवाजे पर खेल रहे थे। खेल खेल में दोनो भाइयों मे किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद आनंद रेंड के पास बोरे में रखी गिट्टी पर चढ़कर भाई को चिढाने के लिए रेंड के डाल में गमछा बाध कर गर्दन में डाल दिया। इसी बीच गिट्टी के बोरे से उसका पैर फिसल गया। इसके बाद वह छटपटाने लगा। डेविड सोचा कि आनन्द मजाक कर रहा है तो वह हस रहा था। पास ही खेल रही एक लड़की शोर मचाने लगी। शोर पर आस पास के लोग पहुंचते तब तक आनंद दम तोड़ चुका था। उसके पिता मजदूरी करने गए था और मां रामावती देवी बकरी चराने गई थी। घर पर दादा थे जो दूसरी तरफ थे।

Related Articles

Back to top button