यमुना पुल की दुरुस्तीकरण के लिए हाईवे पर उतरी टीम, की लेइंग

हमीरपुर : एक बार फिर से पीएनसी की टीम कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल के दुरुस्तीकरण के लिए हाईवे पर उतर आई। बुधवार को टीम ने यमुना पुल पर लेइंग का काम किया। यह काम शाम तक चलता रहा।
बुधवार की सुबह करीब दस बजे से 15 सदस्यीय मजदूरों की टीम कानपुर सागर हाईवे स्थित यमुना पुल को दुरुस्त करने के लिए जुट गई थी। टीम ने इस दौरान पहले पूरे पुल को साफ किया और इसके बाद जिन जिन स्थानों में रोड जर्जर थी वहां की खोदाई कर उसके ऊपर डामर डालकर नया गिट्टी का मसाला भरवाया गया। इसके साथ ही जिन स्थानों में गड्ढे थे उनको भी भरा गया। इंचार्ज लेइंग देवेंद्र सिंह व साइड इंचार्ज संदीप कुमार की देखरेख में सुबह दस बजे से शाम चार बजे तक यह काम चलता रहा। बताया कि कई स्थानों मेंस्ड़क जर्जर हो चुकी है उसे दुरुस्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जर्जर रोड में दो पहिया वाहन चालकों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ता था और सड़क दुर्घटना का भी डर सताता रहता था। जिसके चलते उच्चाधिकारियों के निर्देश पर बुधवार की सुबह से यह काम शुरू किया गया है।

Related Articles

Back to top button